इम्यूनिटी मजबूत करने के 10 तरीके ।

 इम्यूनिटी मजबूत करने के 10 तरीके ।

प्रिय मित्रों, में आपको इस लेख में शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के 10 तरीके बताने जा रहा हूं । आशा है आप इसे जरूर पसंद करेंगे।
इसको अपने दैनिक जीवन में उतारकर आप अपने शरीर को बेहतर बना सकते हैं।

1. गिलोय (गुरीच) - यह एक प्रकार की लत्ती व चमत्कारी औषधि है।जो जंगल में वृक्ष के शाखा में लिपटा हुआ मिल जाएगा।यह एक परजीवी पौधा है।इसमें सभी तरह के औषधीय गुण मौजूद हैं।यह आपके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बना देता है ओर रक्त को शुद्ध करता है। कब्जियत, नपुंसक्ता, दुर्बलता, खून की कमी को दूर करता है।

2. सिंह क्रिया- यह क्रिया आपके  फेफड़े ओर स्वसन तंत्र को बहुत ही बेहतर बना देता है।अगर आपको स्वास से संबंधित समस्या है।तो आपको सिंह क्रिया अवश्य करनी चाहिए।

*यह क्रिया करने के लिए।
•पद्मासन में बैठे,(पाल्थी लगाकर बैठ जाएं)
•दोनों हथेली से घुटने को पकड़े, पीठ की रीढ़ को सीधा रखें।
•ओर जीभ निकालकर 21 बार हाफना है ,जोर से ।
*इसे सही ढंग से करने के लिए यूट्यूब पर सिंह क्रिया खोजे ओर सदगुरु के निर्देशन में करें।  

https://youtu.be/GxAGh3CRPM0

3. तुलसी - यह संजीवनी बूटी से कम नहीं है ।

इसमें सभी तरह के शारीरिक बीमारियों को जड़ से खत्म करने की शक्ति है। मुख्य रूप से हृदय के लिए।इसे आप काढ़ा के रूप में पी सकते है।
4. सूर्य नमस्कार- अच्छे भोजन के साथ- साथ योग भी जरूरी है।इसमें सूर्य नमस्कार सबसे उत्कृष्ट योग है।यह कई चरणों में किया जाता है।अगर आप इसे प्रत्येक दिन 100 बार कर सके तो आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे।यह आपके पूरे शरीर को ताकतवर बना देता है।
5. अनुलोम विलोम- इसे करने के लिए, पद्मासन में बैठे, दाएं हाथ से नासिका के एक हिस्से को बंद करे , दूसरे से गहरा सांस ले ओर कुछ पलो के लिए थामे,अब दूसरे हिस्से से सांस को बाहर निकाले पुनः इस प्रक्रिया को दोहराते रहे।इसे घंटो तक कर सकते हैं।कभी कोई शारीरिक समस्या नहीं आएगी।



6. अंकुरित बीज- इसमें नया जीवन होता है,जो आपके शरीर को लाभ पहुंचाता है। इसके अन्तर्गत चना, मूंगफली,बादाम को अपने आहार में शामिल कर सकते है।इसमें सभी तरह के विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट मौजूद है।



7. शहद (मधु)- यह प्रकृति का सबसे अद्भुत चीज है।इसे सोमरस भी कहा जाता है।इसमें सभी तरह के कीटाणु, जीवाणु को नष्ट करने की क्षमता है।यह रक्त को शुद्ध करता है।यह शरीर के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं।इसमें कार्बोाइड्रेट की प्रचुर मात्रा होती है।
इसे कच्चे रूप में प्रयोग करे।



8. हरे पत्तेदार सब्जियां और फल- हरे पत्तेदार सब्जियों में आप करेला, कद्दू, पालक, कुमहर, बंदगोभी, धनियां, शिमला मिर्च, मशरूम, ओर अन्य सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। फलों में अनार, चुकंदर, सेब, पपीता, आंवला,आदि का प्रयोग करे।

इन सभी फल ओर सब्जियों में सभी तरह के चीजे मौजूद है ,जो शरीर को जरूरत होता है।

9. काढ़ा पिए - इसे बनाने के लिए आपको अदरक,हल्दी,तुलसी, काला मरिच, सेंधा नमक, ओर गुड़ को पानी में गर्म करे ओर उसे पिए ।

10. ध्यान -

इसे अंग्रेजी में मेडिटेशन कहते है।इसके द्वारा शरीर में ऊर्जा संचित रहती है ओर ऊपर की ओर अग्रसर होती है। जैसे सोने से आप ऊर्जावान महसूस करते हैं,उसी प्रकार ध्यान भी है।लेकिन इसमें आप चेतना में होते है।

 मित्रो ,यह थे , इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने का तरीका।इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद।
वन्दे मातरम्।


Comments

Popular posts from this blog

भगवत गीता श्लोक

पश्चिम बंगाल हिंसा ओर राष्ट्रपति शासन।

The true meaning of friendship, friendship

भगवत गीता श्लोक

सिद्धार्थ (गौतम) कैसे बने भगवान् बुद्ध?

भीष्म पितामह ने अपना शरीर 58 दिन बाद क्यों त्याग किया?

भगवान नरसिंह ने हिरण्यकश्यप का कैसे बध किया?