विश्व पर्यावरण दिवस,5 जून।

 विश्व पर्यावरण दिवस


विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है।यह सत्र पहली बार 1974 में हुआ था ।यह पहल संयुक्त राष्ट्र संघ के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष होता रहा है।इसमें करीब 150 देश शामिल होते है।इस संगठन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा, जनसंख्या नियंत्रण , समुद्री प्रदूषण, वैश्विक तापमान, वन्य जीव एवं वनस्पति की रक्षा संबंधित चर्चे किए जाते है।


पर्यावरण की रक्षा से जुड़े सभी समस्याओं पर चर्चा ओर उसके समाधान पर निर्णय लिए जाते हैं।

पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर, संयुक्त राष्ट्र संघ एवं सभी सदस्य देश विश्व व्यापी जागरूकता अभियान , सोशल मीडिया, चलचित्र, समाचारपत्रों,  एवं 
सुप्रसिद्ध हस्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते है।

मनुष्य का जब से सोचने ओर समझने की क्षमता विकसित हुआ है।तब से इसने पर्यावरण का दोहन करता रहा है। ओर इसका मुख्य कारण विज्ञान ओर आधुनिकीकरण ही है

हमने बहुत हद तक इसका समर्थन किया है। यही कारण है,आज हम सबको प्रकृति अपना वास्तविक रूप दिखा रही है।इस पूरे कोरॉना काल में प्रकृति ने हम सब के चेहरे पर मुखौटा लगा ही दिया।आज तरह तरह के बीमारी, प्रदूषण, संसाधन की कमी ,यह सभी मानवों के क्रियाकलापों की ही उपज है। आज मनुष्य अपनी इच्छापूर्ति के लिए संसाधन का बहुत ही दुरुपयोग करता रहा है। 


अगर हम प्रकृति की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास नहीं करते हैं ,तो प्रकृति अपनी रक्षा स्वयं कर सकती है, विनाश के माध्यमों से या ये कहे पुनर्चक्रण के माध्यम से अपना कार्य करती ही रहेगी।
हमारे जीवन का अस्तित्व इस पर्यावरण से ही है। ओर पर्यावरण में मौजूद पंच तत्व अगर सही तालमेल में नहीं रहता है, तो हमारा जीवन पूरी तरह से पीड़ादायक बन सकता है।क्योंकि यह संपूर्ण सृष्टि एक दूसरे पर आश्रित है।


एक साथ आगे आए ओर पर्यावरण को बचाएं।
*आधुनिकीकरण को कम करे।
*संसाधनों का दोहन अपने इच्छापूर्ति के लिए कम करे।
*जनसंख्या नियंत्रण 
*प्लास्टिक वस्तुओं का कम से कम उपयोग ।


*ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करे।
*पर्यावरण का संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करे।
*रिसाइकिल होने योग्य वस्तुओं का उपयोग करे।
*पारिस्थितिक तंत्र को प्रभावित न करें,उसे संरक्षण प्रदान करे।
*जल में प्लास्टिक वस्तुएं,ओर गंदे नालों का बहाव को बंद करे।
*पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प लें।



Comments

Popular posts from this blog

भगवत गीता श्लोक

पश्चिम बंगाल हिंसा ओर राष्ट्रपति शासन।

The true meaning of friendship, friendship

भगवत गीता श्लोक

इम्यूनिटी मजबूत करने के 10 तरीके ।

सिद्धार्थ (गौतम) कैसे बने भगवान् बुद्ध?

भीष्म पितामह ने अपना शरीर 58 दिन बाद क्यों त्याग किया?

भगवान नरसिंह ने हिरण्यकश्यप का कैसे बध किया?